सोनी हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त ने किया सरेंडर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Dec 2024 5:34 PM

विज्ञापन

किशनपुर बलुआ पंचायत

विज्ञापन

धमदाहा. थानाक्षेत्र के किशनपुर बलुआ पंचायत के कुकरोन एक वार्ड 07 सत्संग भवन के समीप बहियार में कुछ दिन पूर्व एक महिला का शव बरामद हुआ था. मृतक महिला की पहचान कुकरोन एक निवासी मनोरमा देवी की 24 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई थी. मृतका की मां मनोरमा देवी ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया था. धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि एक अभियुक्त मुन्ना मोदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. लगातार पुलिस दबिश के कारण शनिवार को मुख्य अभियुक्त डब्लू यादव भी कोर्ट में हाजिर हुआ. धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि एक अभियुक्त फरार चल रहा है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन