थाना हिरासत का वेंटिलेटर तोड़ शराब के धंधेबाज ने किया भागने का प्रयास, गिरफ्तार
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 17 Jun 2025 7:03 PM
गिरफ्तार
केनगर. संध्या गश्ती के दौरान सोमवार केनगर थाना पुलिस ने देसी चुलाई के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. वही पुलिस हिरासत में बंद धंधेबाज ने वेंटिलेटर को तोडकर भागने का प्रयास किया परन्तु सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखने के कारण तत्परता देखाते हुए से तुरंत ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया.थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार धंधेबाज थाना क्षेत्र के ही गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3 के बैरगाछी अमचुरा गांव निवासी 21 वर्षीय मो. इस्माइल है. उसे मिल्की टोला पुल पर से 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कैदी थाना हिरासत का वेंटिलेटर तोडकर भागने का प्रयास किया परन्तु उसे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी में रखने के कारण तुरंत ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. बताया कि मंगलवार को आवश्यक कार्रवाई करने के बाद गिरफ्तार कैदी को जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










