शराब के नशे में हंगामा कर रहे सात लोग गिरफ्तार, पूर्णिया और कटिहार के आरोपी शामिल

श्रीनगर थाना
Srinagar Drunkards Arrested: जानकारी के अनुसार श्रीनगर थाना पुलिस संध्या गश्ती पर निकली थी. इसी दौरान पुलिस टीम जगेली चौक पहुंची, जहां सात लोग शराब के नशे में हंगामा करते हुए पाए गए. पुलिस ने तत्काल सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की.
पूर्णिया के श्रीनगर से शाहजहां की रिपोर्ट:
Srinagar Drunkards Arrested: श्रीनगर थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में पूर्णिया जिले के छह तथा कटिहार जिले का एक व्यक्ति शामिल है. पुलिस ने सभी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
संध्या गश्ती के दौरान हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार श्रीनगर थाना पुलिस संध्या गश्ती पर निकली थी. इसी दौरान पुलिस टीम जगेली चौक पहुंची, जहां सात लोग शराब के नशे में हंगामा करते हुए पाए गए. पुलिस ने तत्काल सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की.
ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई पुष्टि
पुलिस ने सभी संदिग्धों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की. जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई.
ये लोग हुए गिरफ्तार
थाना अप्राथमिकी संख्या 50 के तहत गिरफ्तार लोगों की पहचान चनका पंचायत के उदय नगर निवासी विपिन कुमार मेहता, जितेंद्र कुमार ऋषि, फूल कुमार ऋषि, संजय कुमार ऋषि, पवन कुमार और शिवा कुमार ऋषि के रूप में हुई है. वहीं कटिहार जिले के रोतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा खूदना निवासी सुनील कुमार को भी गिरफ्तार किया गया.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37(1) के तहत कार्रवाई की गई है. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










