श्रावणी मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, कई एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव, सुल्तानगंज में 5 मिनट रुकेगी ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन
भागलपुर रेलवे स्टेशन

भागलपुर रेलवे स्टेशन

भागलपुर में श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने अहम फैसला लिया है. कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव बढ़ाया गया है. सुल्तानगंज स्टेशन पर भी ठहराव समय पांच मिनट कर दिया गया है.

विज्ञापन

Shravani Mela: भागलपुर. श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल ने विशेष व्यवस्था की है. रेलवे ने 30 जुलाई से 28 अगस्त तक कई महत्वपूर्ण मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों एवं हाल्ट पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है. इसका उद्देश्य कांवरियों और अन्य यात्रियों की यात्रा को अधिक सुगम बनाना है.

इन ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव

रेलवे के अनुसार निम्न ट्रेनों का अस्थायी ठहराव निर्धारित स्टेशनों पर किया गया है.

  • 13402/13401 दानापुर–भागलपुर–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस – खुसरोपुर एवं हरदास बीघा.
  • 13331/13332 धनबाद–पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस – फतुहा एवं अथमलगोला.
  • 18183/18184 टाटानगर–बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस – अथमलगोला एवं करौटा.
  • 13287/13288 दुर्ग–आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस – मनकथा.
  • 13419/13420 भागलपुर–मुजफ्फरपुर–भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस – मनकथा.
  • 13235/13236 साहिबगंज–दानापुर–साहिबगंज एक्सप्रेस – मनकथा.
  • 03235/03236 साहिबगंज–दानापुर–साहिबगंज स्पेशल – मनकथा.
  • 13019/13020 हावड़ा–काठगोदाम–हावड़ा बाघ एक्सप्रेस – मनकथा.

सुल्तानगंज स्टेशन पर बढ़ाया गया ठहराव समय

रेलवे ने सुल्तानगंज स्टेशन पर भी विशेष व्यवस्था की है. श्रावणी मेले के दौरान जिन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का यहां ठहराव होता है, उनका ठहराव समय इस बार दो मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट कर दिया गया है. गुरुवार से यह व्यवस्था लागू हो गयी है.

कांवरियों को मिलेगी राहत

Shravani Mela: रेलवे अधिकारियों का मानना है कि ठहराव समय बढ़ने से बड़ी संख्या में आने वाले कांवरियों और यात्रियों को ट्रेन में सुरक्षित चढ़ने और उतरने में सुविधा होगी. मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने और यात्रा को सुगम रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है.


विज्ञापन
ललित किशोर मिश्र

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन