बक्सर: राजपुर में भूमि सर्वेक्षण तेज,पठखौलिया मौजा के रैयतों की वंशावली का हुआ सत्यापन
सांकेतिक तस्वीर
बक्सर जिला के राजपुर अंचल में भूमि विशेष सर्वेक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। पठखौलिया मौजा के रैयतों की वंशावली का सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने सहयोग की अपील की है।
Buxar News : बक्सर जिला के राजपुर अंचल क्षेत्र के बरना पंचायत स्थित पठखौलिया मौजा में गुरुवार को भूमि विशेष सर्वेक्षण के तहत रैयतों की वंशावली का सत्यापन किया गया. भूमि विशेष सर्वेक्षण कानूनगो अधिकारी अविनाश कुमार की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन कार्य संपन्न हुआ.
प्राथमिक विद्यालय में बुलाए गए रैयत
भूमि सर्वेक्षण कार्य के लिए नियुक्त अमीन सुधांशु कुमार झा ने रैयतों को सुबह 11 बजे प्राथमिक विद्यालय, पठखौलिया में उपस्थित होने के लिए बुलाया था. यहां सभी रैयतों की मौजूदगी में कानूनगो अधिकारी ने वंशावली का सत्यापन किया.
चरणबद्ध तरीके से चल रहा भूमि सर्वेक्षण
सर्वे अधिकारी ने बताया कि अंचल क्षेत्र में भूमि सर्वेक्षण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिन रैयतों ने अब तक निर्धारित प्रपत्र में भूमि से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, वे जल्द से जल्द दस्तावेज उपलब्ध करा दें, ताकि सर्वेक्षण कार्य समय पर पूरा किया जा सके.
रैयतों से सहयोग की अपील
अधिकारियों ने रैयतों से सर्वेक्षण कार्य में पूरा सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि समय पर दस्तावेज जमा होने से भूमि सर्वेक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से पूरी की जा सकेगी.
सत्यापन के दौरान सुनील दत्त पाठक, अशोक पाठक, बैजनाथ पाठक, श्रीसिंह यादव सहित अन्य रैयत उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए