बक्सर स्टेशन से फर्जी आरपीएफ जवान ने किया यात्री का अपहरण, 24 घंटे में डीडीयू से बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर स्टेशन से यात्री का फर्जी RPF जवान द्वारा अपहरण का मामला सामने आया है. 24 घंटे में पुलिस ने डीडीयू स्टेशन से अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया.

विज्ञापन

Buxar News: बक्सर रेलवे स्टेशन से एक रेल यात्री का फर्जी आरपीएफ जवान बनकर अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से महज 24 घंटे के भीतर अपहृत युवक को डीडीयू (पंडित दीनदयाल उपाध्याय) रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया, साथ ही अपहरणकर्ता को भी धर दबोचा.

विज्ञापन

छोड़ने के बदले मांगी थी 20 हजार की फिरौती

पीड़ित युवक की पहचान वैशाली जिले के चांदसराय गांव निवासी मुकेश राय के पुत्र नितिन कुमार के रूप में हुई है, जो हैदराबाद की एक निजी कंपनी में मजदूरी करता है. नितिन 19 सितंबर को हैदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन से घर लौट रहा था. 20 सितंबर की रात करीब 10 बजे उसने परिजनों को कॉल कर बक्सर पहुंचने की जानकारी दी. थोड़ी देर बाद उसने दोबारा फोन कर बताया कि आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया है और छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं. अगली सुबह यह मांग बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई और उसके बाद उसका फोन बंद आने लगा.

तकनीकी अनुसंधान से दबोचा गया शातिर

युवक का फोन बंद होने के बाद अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने बक्सर रेल थाने से संपर्क कर पूरी जानकारी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जाल बिछाया और 24 घंटे के भीतर डीडीयू स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. रेल एसपी अनंत कुमार राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया गया है और गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: बक्सर के नैनीजोर में मछली पकड़ने के दौरान नदी के भांगड़ में डूबा युवक, SDRF की टीम कर रही सघन तलाश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन