क्या E20 पेट्रोल से बेकार हो जाएंगी 30 करोड़ गाड़ियां? जानिए ऑटो कंपनियों और सरकार ने 7 दावों पर क्या दिया जवाब

पेट्रोल पंप का नजारा, फोटो AI
सोशल मीडिया और मीडिया के कुछ हिस्सों में एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (E20) को लेकर चल रही तरह-तरह की आशंकाओं और दावों पर केंद्र सरकार और देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने विराम लगा दिया है. वैज्ञानिक प्रमाणों, व्यापक मैदानी अनुभवों और सर्विस डेटा के आधार पर सरकार और ऑटो इंडस्ट्री ने स्पष्ट किया है कि E20 ईंधन से वाहनों के इंजन खराब होने या लाखों गाड़ियों के बेकार हो जाने के दावे पूरी तरह से भ्रामक और वैज्ञानिक आधार से परे हैं.
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा ऑटोमोबाइल दिग्गजों के साथ आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस विषय पर एक-एक कर स्थिति साफ की है.
1. दावा: 2023 से पहले बने वाहन E20 पेट्रोल पर नहीं चल सकते
सच्चाई: यह दावा वैज्ञानिक तथ्यों के विपरीत है. देश में पिछले साढ़े तीन सालों से E15+ और ढाई सालों से अधिक समय से E19-E20 ईंधन का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हो रहा है. रोजाना करीब 8 करोड़ वाहन पेट्रोल पंपों पर आते हैं, जिनमें बड़ी संख्या 2023 से पहले के वाहनों की है. इतने बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के बावजूद एथेनॉल के कारण बड़े स्तर पर इंजन खराब होने या गाड़ियां बंद पड़ने का एक भी प्रामाणिक मामला सामने नहीं आया है.
2. दावा: 30 करोड़ वाहन पूरी तरह बेकार हो जाएंगे
सच्चाई: आंकड़े बताते हैं कि अब तक 20 करोड़ से अधिक दोपहिया वाहन और 3 करोड़ से अधिक कारें E15+ और E20 पेट्रोल पर बिना किसी रुकावट के फर्राटा भर चुकी हैं. यदि E20 से गाड़ियां बेकार होतीं, तो देश भर में लाखों गाड़ियां बीच सड़क पर बंद मिलतीं और सर्विस सेंटरों पर वारंटी क्लेम की बाढ़ आ जाती. वास्तविक डेटा में वाहन ब्रेकडाउन का ऐसा कोई पैटर्न दर्ज नहीं हुआ है.
3. दावा: ऑटो कंपनियां निजी तौर पर E20 को अनुपयुक्त मानती हैं
सच्चाई: टोयोटा, मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प, हुंडई, टीवीएस और बजाज ऑटो के शीर्ष अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से आकर E20 के प्रति पूर्ण विश्वास जताया है. टोयोटा किर्लोस्कर ने स्पष्ट किया कि E20 ईंधन अंतरराष्ट्रीय UNECE मानकों के तहत कड़ी जांच के बाद ही लाया गया है. वहीं, हीरो मोटोकॉर्प और अन्य दिग्गजों ने भी पुष्टि की है कि E20 से गाड़ियों को अतिरिक्त नुकसान का कोई रिकॉर्ड नहीं है.
4. दावा: पुरानी गाड़ियों के इंजन में जंग और असामयिक घिसावट का खतरा है
सच्चाई: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अपनी वर्कशॉप में आई 2.84 करोड़ गाड़ियों का विश्लेषण किया. इनमें लगभग 1.5 करोड़ ऐसी पुरानी गाड़ियां थीं जो मूल रूप से E20 के लिए प्रमाणित नहीं थीं. इसके बावजूद, इंजन के पुर्जों में न तो एथेनॉल से जंग का कोई मामला मिला और न ही कल-पुर्जों की उम्र कम पाई गई. एक अन्य OEM द्वारा 1.4 करोड़ वाहनों की लंबी ट्रैकिंग में भी ऐसे ही सकारात्मक नतीजे मिले.
5. दावा: E20 पेट्रोल डालने से माइलेज पूरी तरह गिर जाएगा
सच्चाई: विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है कि माइलेज क्रैश होने की बात मनगढ़ंत है. E10 के हिसाब से बनी बहुत पुरानी गाड़ियों में ईंधन दक्षता में अधिकतम 3 से 5 प्रतिशत का ही मामूली फर्क पड़ता है. रोजमर्रा का माइलेज गाड़ी चलाने के तरीके, ट्रैफिक, टायर प्रेशर और एसी के उपयोग पर ज्यादा निर्भर करता है. इसके विपरीत, E20 में उच्च ऑक्टेन नंबर होने के कारण इंजन को अधिक पावर, स्मूथ परफॉर्मेंस और बेहतर पिक-अप मिलता है.
6. दावा: सरकार के दबाव में जबरन E20 का समर्थन कर रही हैं ऑटो कंपनियां
सच्चाई: वाहन निर्माताओं ने साफ किया है कि यदि वे प्रयोगशाला परीक्षणों और सुरक्षा मानकों से संतुष्ट न होते, तो वे E20-संगत वाहनों का निर्माण और उन पर वारंटी (Warranty) देना जारी नहीं रखते. कंपनियों द्वारा दी जाने वाली वारंटी का फैसला राजनीतिक दबाव में नहीं, बल्कि कड़े इंजीनियरिंग सत्यापन के आधार पर होता है.
पीआईबी की विज्ञप्ति देखने के लिए यहां क्लिक करें
7. दावा: ऑटो कंपनियां सरकार के कहने पर सच छुपा रही हैं
सच्चाई: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां स्वतंत्र और शेयर बाजार में सूचीबद्ध संस्थाएं हैं. कानूनन वे अपने ग्राहकों से किसी भी बड़े तकनीकी डिफेक्ट को छुपा नहीं सकती हैं. ऐसा करने पर उन पर भारी कानूनी जुर्माना, वारंटी दावों का आर्थिक बोझ और ब्रांड की साख खराब होने का खतरा रहता है. कंपनियों ने अपनी बात पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक डेटा के साथ रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










