नये प्रखंड सह अंचल भवन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 24 Jun 2025 6:21 PM

विज्ञापन

कसबा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,कसबा. प्रखंड के लोगों को नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन की सौगात मिलने का सपना साकार होता दिख रहा है. कसबा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन जर्जर है और बरसात के समय छत से पानी का रिसाव होता है. 0कुछ दिन पहले प्रखंड सह अंचल में आईटी भवन के लिए विभाग के द्वारा मापी की गई है. वर्षों से चल रहे उक्त कार्यालय के भवन निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है. प्रखंड सह आइटी कार्यालय के रूप में बड़ा भवन करीब करोड़ों की लागत से बनकर तैयार होगा. उम्मीद है यह भवन ढाई से तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा. प्रखंड मुख्यालय के भवन में सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी. अलग-अलग कार्यालय मीटिंग हॉल, एक ही कंपाउंड में कैंटीन एवं पर्याप्त संख्या में शौचालय, पार्किंग आदि की सुविधा मिलेगी. बाजार से करीब 500 मीटर की दूरी पर एसएच 60 मुख्य मार्ग प्रखंड कैंपस में प्रखंड सह अंचल कार्यालय और आईटी भवन का निर्माण किया गया जाएगा. बीडीओ अरुण कुमार सरदार ने बताया कि प्रखंड सह अंचल में आइटी भवन निर्माण के लिए विभाग के द्वारा मापी करवायी गयी है. आशा है कि जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा.भवन निर्माण में करीबन दो से ढाई साल लगेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन