पूर्णिया विवि को एक जुलाई से नये सत्र की कक्षाएं शुरू करने की चुनौती

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 09 Jun 2025 6:47 PM

विज्ञापन

पूर्णिया विवि को एक जुलाई से यूजी व पीजी में प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू करना अहम चुनौती है.

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया विवि को एक जुलाई से यूजी व पीजी में प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू करना अहम चुनौती है. दरअसल, अभी तक यूजी, पीजी व पीएचडी में नामांकन शुरू होने का इंतजार जारी है. जानकारी के अनुसार, यूजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-26 में तीन दर्जन से अधिक कॉलेजों में 50 हजार से ज्यादा सीटों पर नामांकन होंगे. अगर आठ नये महाविद्यालयों को अस्थायी संबंधन की स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी तो कॉलेजों और सीटों में इजाफा हो जायेगा. फिलहाल, सिंडिकेट का अनुमोदन प्राप्त कर पूर्णिया विवि आगे की प्रक्रिया में जुटा है. इधर, स्नातक तृतीय खंड का मूल्यांकन कार्य प्रगति पर है. संभावना है कि एक महीने के अंदर रिजल्ट भी आ जायेगा. ऐसे में इन छात्र-छात्राओं के लिए आगे की पढ़ाई को देखते हुए पीजी नामांकन की प्रक्रिया भी तेजी से करनी होगी. इधर, पैट 2023 में परीक्षाफल, कॉपियों का पुन: मूल्यांकन के बाद नामांकन की तिथि जारी होने की अभ्यर्थी प्रतीक्षा कर रहे हैं. इस मामले में फिलहाल, विवि की ओर से सूझबूझ के साथ आगे की कार्यवाही की जा रही है. इसी प्रकार से पैट 2024 के लिए ऑनलाइन अप्लाइ करने की विशेष तिथि के लिए छात्र-छात्राएं प्रतीक्षारत हैं. वहीं वोकेशनल कोर्सेस बीसीए, बीबीए और सीएनडी में नामांकन की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ किये जाने की उम्मीद छात्र-छात्राओं को है. बीसीआइ से हरी झंडी मिलने के बाद विधि महाविद्यालयों में भी त्रिवर्षीय और पंचवर्षीय कोर्सेस में नामांकन प्रारंभ होने का सभी इंतजार कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन