पूर्णिया विवि के पीएचडी शोधार्थी व पीजी छात्रों को मिलेंगे स्मार्ट पहचान पत्र
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 30 Mar 2026 6:34 PM
कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में पूर्णिया विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर विद्यार्थियों व पीएचडी शोधार्थियों के लिए आधुनिक व सुरक्षित स्मार्ट पहचान पत्र तैयार कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है.
पूर्णिया. कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में पूर्णिया विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर विद्यार्थियों व पीएचडी शोधार्थियों के लिए आधुनिक व सुरक्षित स्मार्ट पहचान पत्र तैयार कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है. जानकारी देते हुए विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्तावित आईडी कार्ड उच्च गुणवत्ता वाले पीवीसी आधारित स्मार्ट/लैमिनेटेड कार्ड होंगे, इनमें आधुनिक सुरक्षा फीचर्स जैसे क्यूआर कोड आधारित डिजिटल सत्यापन, होलोग्राम/सुरक्षा लेयर तथा उच्च गुणवत्ता की डिजिटल प्रिंटिंग शामिल होगी. इन पहचान पत्रों में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों से संबंधित आवश्यक विवरण में नाम, रोल नंबर/पंजीयन संख्या, विभाग, सत्र, रंगीन फोटो, वैधता अवधि आदि अंकित होंगे. इसके अतिरिक्त कार्ड के पिछले भाग में क्यूआर कोड, संपर्क विवरण, रक्त समूह, स्थानीय पता एवं अन्य आवश्यक जानकारियां सम्मिलित की जायेंगी. उन्होंने बताया कि इसे लेकर आवश्यक प्रक्रिया विवि प्रशासन ने प्रारंभ कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










