जिला पार्षद की शिकायत पर डाॅक्टर से शोकॉज, जांच कमेटी गठित
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 30 Jun 2025 7:57 PM
माकपा के जिला सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह की शिकायत पर जीएमसीएच प्रशासन ने डॉक्टर से शोकॉज किया है. साथ ही जांच कमेटी गठित कर दी गयी है.
पूर्णिया/ पूर्णिया पूर्व. माकपा के जिला सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह की शिकायत पर जीएमसीएच प्रशासन ने डॉक्टर से शोकॉज किया है. साथ ही जांच कमेटी गठित कर दी गयी है. जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की गहन जांच करायी जा रही है. डॉक्टर से भी जवाबतलब किया गया है. इधर, जिला पार्षद राजीव सिंह ने बताया कि 26 जून को रामघाट गांव निवासी मोहम्मद रहीम करंट लगने के बाद छत से नीचे गिर कर घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए जीएमसीएच लेकर आये तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मरीज, परिजन और मेरे साथ भी दुर्व्यवहार किया. इस वाकये को लेकर अस्पताल प्रशासन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया हूं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










