दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से पुलिस ने बरामद की 68 लीटर विदेशी शराब

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 25 Mar 2026 7:09 PM

विज्ञापन

केनगर थाना क्षेत्र

विज्ञापन

केनगर. केनगर थाना क्षेत्र के काझा पंचायत के काझा चौक स्थित पूर्णिया- धमदाहा मुख्यमार्ग पर बुधवार की सुबह सडक किनारे अज्ञात स्थिति में खडी एक पुराने क्षतिग्रस्त बोलेरो बंद बाॅडी चार चक्का वाहन पर लदी विदेशी शराब की बड़ी खेप को केनगर थाना पुलिस ने बरामद करने में सफलता पायी. कयास लगाया जा रहा है कि पूर्णिया से धमदाहा की ओर जाने के दौरान विदेशी शराब लदे वाहन को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया .थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि पुराने क्षतिग्रस्त बीआर 11 ए एल-7776 रजिस्ट्रेशन बोलेरो वाहन से विभिन्न ब्रांड की 68.150 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है साथ ही शराब ढुलाई में प्रयुक्त वाहन को भी मौके पर ही जप्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि वाहन में दर्ज नंबर से वाहन मालिक के विरुद्ध कांड दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई कर दी गयी है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन