स्वास्थ्य मेला के बहाने जनसंख्या नियंत्रण पर लोगों को किया जागरूक

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 14 Jul 2025 7:49 PM

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जनसंख्या स्थिरता पखवारा सह स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जनसंख्या स्थिरता पखवारा सह स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने की. कार्यक्रम में परिवार नियोजन से संबंधित वस्तुओं के लिए विशेष कैनोपी लगायी गी थी, वहीं समुदाय के लिए परामर्श एवं परिवार नियोजन वस्तुओं का कोना भी स्थापित किया गया, जहां लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित सलाह दी गयी और इच्छित गर्भनिरोधक विकल्प भी उपलब्ध कराए गए. स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मियों ने लोगों को स्वस्थ गर्भधारण के लिए सही समय और अंतराल और स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित नारा मां बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही की जानकारी देते हुए जनसंख्या स्थिरता और परिवार नियोजन के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के प्रति जागरूक किया. डीसीएम संजय कुमार दिनकर ने जनसंख्या स्थिरता पखवारा के महत्व पर प्रकाश डाला. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनोजिया ने जनसंख्या वृद्धि के संसाधनों पर प्रभाव और ग्रामीण चिकित्सकों की भूमिका पर विशेष बल दिया. इस दरम्यान पुरुष एवं महिला नसबंदी के महत्व और लाभार्थी एवं मोबिलाइजर को मिलने वाले प्रोत्साहनों की जानकारी दी गयी.

परिवार नियोजन सुविधा और काउंसिलिंग सुविधा की दी गयी जानकारी

पूर्व प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार ने परिवार नियोजन सुविधा और काउंसिलिंग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी सुविधा की विभिन्न सुविधा स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाती है. दंपतियों द्वारा आशा कर्मी व एएनएम से जानकारी प्राप्त करते हुए परिवार नियोजन सुविधा का लाभ उठाना चाहिए, जिससे सभी दंपती अपने परिवार को स्वास्थ्य और सुरक्षित रख सकें.

स्वास्थ्य मेला के दौरान उपस्थित लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हस्ताक्षर अभियान और शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ आरपी मंडल, पूर्व प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार, डॉ नीलू भारती, डॉ आरएन चौधरी, डीसीएम संजय कुमार दिनकर, डॉ अनिल कुमार शर्मा, विभव कुमार, बरखा रानी, पीएसआई इंडिया के मयंक राणा, कोऑर्डिनेटर ब्यूटी कुमारी, यूनिसेफ के शिवशेखर आनंद और डब्लूएचओ और पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि एवं परिवार नियोजन काउंसलर के अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन