अवैध उगाही के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 23 Jun 2025 7:34 PM
विज्ञापन
बीते दो सप्ताह से बिजली नहीं रहने और खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने की समस्या से जूझ रहे लोग सोमवार को सड़क पर उतर भवानीपुर-अकबरपुर मुख्य सड़क मार्ग को घंटों जाम कर दिया.
विज्ञापन
दो सप्ताह से बिजली नहीं रहने पर सड़क पर उतरे लोग, भवानीपुर-अकबरपुर मुख्यमार्ग को किया जाम
भवानीपुर. बीते दो सप्ताह से बिजली नहीं रहने और खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदलने की समस्या से जूझ रहे लोग सोमवार को सड़क पर उतर भवानीपुर-अकबरपुर मुख्य सड़क मार्ग को घंटों जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे जावे पंचायत के कुसहा मिलिक गांव के सैकड़ो लोगों ने बिजली विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम की वजह से भवानीपुर-अकबरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें जाम स्थल के दोनों तरफ लग गयीं. सड़क जाम कर रहे कुसहा मिलिक गांव के सैकड़ों लोगों ने बताया कि उनके गांव में पिछले दो सप्ताह से बिजली नहीं दी जा रही है. लोगों ने बताया कि गांव के खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए उनलोगों के द्वारा सामूहिक रूप से 100 रुपये प्रत्येक परिवार से वसूल कर बिजली मिस्त्री मनोज कुमार को पिछले सप्ताह ही दिया गया था. इसके बावजूद उनलोगों को अभी तक बिजली नहीं दी जा रही है. सोमवार को आक्रोशित हो सड़क पर उतर घंटों सड़क जाम कर हंगामा उतारू हो गये. सड़क जाम किये जाने की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक विकास कुमार दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच आक्रोशितों को समझाया-बुझाया. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने लोगों से रुपया लेनेवाले बिजली मिस्त्री मनोज कुमार पर कार्रवाई करने और जल्द कुसहा मिलिक में विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग पदाधिकारियों के समक्ष रखी. अवर निरीक्षक विकास कुमार के द्वारा काफी समझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और सड़क जाम हटाने को तैयार हुए. वहीं सड़क जाम कर रहे लोगों ने कहा कि अगर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गयी तो वह सभी लोग और उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे. बिजली विभाग के कार्यालय में तालाबंदी की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










