पूर्णिया विवि में आखिरी मार्च में पैट 2024 व पैट 2025 की परीक्षा होने के आसार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 27 Feb 2026 12:05 AM

विज्ञापन

पूर्णिया विवि

विज्ञापन

– पैट 2024 में 61 और पैट 2025 में 104 सीट पूर्णिया. पूर्णिया विवि में पैट 2024 व पैट 2025 के लिए मार्च के आखिर तक प्रवेश परीक्षा होने के आसार हैं. फिलहाल, समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई की तारीख विस्तारित करते हुए 6 मार्च तक इच्छुक अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है. जानकारी के अनुसार, पैट 2024 में सीटों की संख्या 61है. जबकि पैट 2025 में 104 सीट दी गयी है. पैट 2024 के लिए बॉटनी में 1, कैमिस्ट्री में 1, मैथ में 3, फीजिक्स में 4, जूलॉजी में 1, कॉमर्स में 2, इकोनोमिक्स में 9, जियोग्राफी में 0, हिस्ट्री में 4, होम साइंस में 2, पॉलिटिकल साइंस में 3, साइकोलॉजी में 1, सोशियोलॉजी में 2, इंग्लिश में 7, हिन्दी में 10, मैथिली में 1, म्यूजिक में 0, फिलोसोफी में 5, संस्कृत में 1 और उर्दू में 4 सीट शामिल हैं. इसी प्रकार से पैट 2025 के लिए बॉटनी में 1, कैमिस्ट्री में 7, मैथ में 6, फीजिक्स में 6, जूलॉजी में 3, कॉमर्स में 4, इकोनोमिक्स में 16, जियोग्राफी में 6, हिस्ट्री में 2, होम साइंस में 5, पॉलिटिकल साइंस में 3, साइकोलॉजी में 8, सोशियोलॉजी में 3, इंग्लिश में 9, हिन्दी में 6, मैथिली में 0, म्यूजिक में 1, फिलोसोफी में 8, संस्कृत में 5 और उर्दू में 5 सीट शामिल हैं.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन