बाइक से गिर पंचायत रोजगार सेवक हुआ बेहोश, रेफर

बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया
प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड मनरेगा कार्यालय में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक अशोक कुमार मंडल औराही पंचायत में कार्य योजनाओं की जांच कर अपने कार्यालय बड़हरा आने के क्रम में बड़हरा-बनमनखी मुख्यमार्ग पर मोटरसाइकिल सहित गिर गये और बेहोश हो गये. बेहोश की जानकारी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अबू नसर फैजी को मिलते ही अपने चालक को गाड़ी लेकर भेजा. औराही से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़हरा लाया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया.मौके पर पंचायत के मुखिया पति कन्तलाल ऋषि,नाथपुर मुखिया प्रदीप कुमार,अमित कुमार सहित मरेगाकर्मी मौजूद थे. फोटो. 27 पूर्णिया 6- अशोक कुमार मंडल फाईल फोटो
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




