मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

जगेली पंचायत भवन में मोहर्रम को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल अखाड़ा समिति, मंदिर समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि.

Moharram Peace Committee Meeting: मोहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में अखाड़ा समिति, मंदिर समिति और जनप्रतिनिधियों ने शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

श्रीनगर (पूर्णिया) से शाहजहां की रिपोर्ट:

Moharram Peace Committee Meeting: प्रखंड क्षेत्र के जगेली चौक स्थित पंचायत भवन परिसर में बुधवार को मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया पति आजाद आलम ने की.

बैठक में मोहर्रम अखाड़ा समिति, मंदिर समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक शामिल हुए. इस दौरान पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

शांति और सद्भाव बनाए रखने पर जोर

बैठक में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग और सहभागिता से ही क्षेत्र की सामाजिक एकता मजबूत होती है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि मोहर्रम के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.

गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखने का आह्वान

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द इसकी सबसे बड़ी पहचान है. इसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. पर्व और त्योहार समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं, इसलिए सभी लोगों को मिल-जुलकर इसे मनाना चाहिए.

जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद

बैठक में प्रखंड प्रमुख शहनवाज आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व चेयरमैन गुलाम रब्बानी, वर्तमान पैक्स अध्यक्ष मुन्ना जायसवाल, राजद नेता हसनैन राजा, उप प्रमुख परवेज आलम, वार्ड सदस्य ध्रुव जी, समाजसेवी रोहित चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

सभी ने एक स्वर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प दोहराया.

पूर्णिया की खबरों को पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन