पूर्णिया में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र में लगी आग, टला बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Bihar Police Exam. पूर्णिया के जिला स्कूल में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. परीक्षा केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले पूर्णिया शहर के जिला स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रशाल हॉल में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. घटना से कुछ समय के लिए परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि सुरक्षाकर्मियों और प्रशासन की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

परीक्षा शुरू होने से पहले मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, जिला स्कूल के प्रशाल हॉल में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. अधिकांश परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पहुंच चुके थे और परीक्षा शुरू होने में कुछ ही समय शेष था. इसी दौरान हॉल के बिजली बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया.

शॉर्ट सर्किट के बाद बिजली बोर्ड से चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते धुआं फैलने लगा. कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे वहां मौजूद परीक्षार्थियों और कर्मियों में दहशत फैल गई.

यह भी पढे़ं: Bihar NEET Scam: लखीसराय में पकड़े गए सॉल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर लिंक, मेडिकल छात्र गिरफ्तार

सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

घटना की जानकारी मिलते ही केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मियों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभाला. फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई. हालांकि, उससे पहले ही स्थानीय स्तर पर आग पर काबू पा लिया गया.

वहीं एहतियात के तौर पर जीएमसीएच प्रशासन को भी सूचित किया गया, जिसके बाद एंबुलेंस जिला स्कूल पहुंची. हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई और स्थिति जल्द सामान्य हो गई.

यह भी पढे़ं: Muzaffarpur Accident News: SKMCH गेट नंबर-2 के पास तेज रफ्तार बाइक का कहर, ड्राइवर की मौके पर मौत

बिजली विभाग ने कही यह बात

घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता बलवीर कुमार बागिस भी जिला स्कूल पहुंचे. उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से मामूली आग लगी थी, जिसे तुरंत बुझा दिया गया. इस घटना में न तो किसी परीक्षार्थी या स्टाफ को नुकसान पहुंचा और न ही परीक्षा सामग्री को कोई क्षति हुई.

उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटना नहीं हुई.

यह भी पढे़ं: Bihar NEET Scam: लखीसराय में पकड़े गए सॉल्वर गैंग का मुजफ्फरपुर लिंक, मेडिकल छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन