पानी भरे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में घायल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tractor Accident Dagarua: पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पानी से भरे गड्ढे में पलट गया. हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट

Tractor Accident Dagarua: जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में पलट गया.

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर सवार मजदूर एक अन्य ट्रैक्टर को टोचन (खींचने) के लिए जा रहे थे. इसी दौरान डगरुआ के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे पानी से लबालब भरे गड्ढे में जा गिरा. ट्रैक्टर पलटते ही उस पर सवार मजदूर उसके नीचे दब गए.

ग्रामीणों ने चलाया राहत अभियान

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पानी में डूबे ट्रैक्टर के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया.

अस्पताल में एक को मृत घोषित किया गया

जीएमसीएच में चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान चिमनी बाजार दरगाह टोली निवासी मो. हसेन के रूप में हुई है. वहीं दो अन्य घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है.

मौत के आंकड़े को लेकर संशय

परिजनों का दावा है कि हादसे में मो. हसेन के अलावा ट्रैक्टर चालक और एक अन्य युवक की भी मौत हुई है. हालांकि पुलिस और अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल केवल एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है. अन्य घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

पूर्णिया की खबरों को पढ़ने के लिये क्लिक करें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन