पूर्णिया में सड़क किनारे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, आठ वर्षीय बच्चे समेत तीन की मौत

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Road Accident: डगरूआ में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

डगरूआ से शशिधर झा की रिपोर्ट

विज्ञापन

Road Accident: डगरूआ (पूर्णिया) के लसनपुर दोघरिया टोला के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई. ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सक उन्हें नहीं बचा सके.

Road Accident:चालक का नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लसनपुर दोघरिया टोला के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया. चालक के नियंत्रण खोते ही वाहन सड़क छोड़कर पानी से भरे गड्ढे में जा पलटा. हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर पर सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल डगरूआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने बच्चे और एक युवक को मृत घोषित कर दिया.

इलाज के दौरान तीसरे घायल ने भी तोड़ा दम

तीसरे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया, लेकिन वहां भी उसकी जान नहीं बच सकी. इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.

मृतकों की हुई पहचान

प्रशिक्षु डीएसपी सह डगरूआ थानाध्यक्ष दिव्या कुमारी ने बताया कि मृतकों में लसनपुर वार्ड संख्या-8 निवासी 40 वर्षीय नसीम (पिता-जमील), आठ वर्षीय तौफा (पिता-तसब्बर) तथा सदर थाना क्षेत्र के चिमनी बाजार निवासी हसन शामिल हैं.

पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. मृतकों के परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. हादसे के बाद लसनपुर और आसपास के गांवों में शोक का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ALSO READ: 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन