स्कॉर्पियो की ठोकर से नीलगाय की मौत
Published by :Abhishek Bhaskar
Published at :26 Apr 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन

डगरुआ
विज्ञापन
डगरुआ. बीती देर रात को तेज स्कॉर्पियो की चपेट में आने से हाइवे क्रॉस कर रही नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना डगरूआ थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 डगरूआ बाजार के समीप हुई. स्थानीय पुलिस के मुताबिक घटना उस समय हुई जब नीलगाय फोरलेन क्रॉस कर रही थी.अचानक दालकोला की ओर से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने नीलगाय को ठोकर मार दी. ठोकर मार कर स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डगरूआ पुलिस के गश्ती दल ने लोगों की मदद से नीलगाय को गड्ढे खोदकर दफन किया. लोगों की काफी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




