नेहा परवीन को कौशल युवा केंद्र के संचालक ने किया सम्मानित

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 28 Mar 2026 7:33 PM

विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

अमौर. अमौर प्रखंड के इंटर की टॉपर नेहा परवीन को कौशल विकास केंद्र सरवैली बड़ा ईदगाह के संचालक भोला कुशवाहा ने सम्मानित किया. मिल्की निवासी इम्तियाज आलम की सुपुत्री नेहा प्रवीण ने परीक्षा में 450 अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया बल्कि पूरे प्रखंड में प्रथम स्थान (प्रखंड टॉपर) प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया. कौशल विकास केंद्र के संचालक भोला कुशवाहा ने छात्रा की मेधा और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें मोमेंटो और मेडल पहनाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि नेहा की सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है. ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता है.अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नेहा प्रवीण ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर पढ़ाई को दिया. उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता ही उनकी इस उपलब्धि का मुख्य आधार है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन