अपह्त नाबालिग लड़की बरामद, आरोपित युवक गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 28 Mar 2026 7:29 PM

विज्ञापन

आरोपित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

अमौर. अमौर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और घर से जेवर लेकर भागने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि आइओ मो बाबुद्दीन ने नाबालिग लड़की के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की को मेडिकल के जांच के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि 25 मार्च 2026 को नितेंद्र पंचायत निवासी की 15 वर्षीया नाबालिग पुत्री अचानक गायब हो गई थी. इसको लेकर थाना में मामला दर्ज कराया था. दर्ज मामला में बताया था कि 25 मार्च को वह शाम करीब 3:00 बजे अपनी कोचिंग क्लास के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. बाद में पता चला कि बायसी थाने के रेहपुर मलहरिया निवासी पंकज कुमार, पिता संजय सिंह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि लड़की अपने साथ घर से भारी मात्रा में आभूषण (1.5 भरी सोना, 10 भरी चांदी का हार और 5 भरी चांदी की पायल) लेकर गई थी. उसके बाद पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने जांच का जिम्मा सब-इंस्पेक्टर मो. बाबूद्दीन को सौंपा. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय इनपुट के आधार पर छापेमारी कर आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन