कीटनाशक खाने से मासूम बच्ची की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 25 Feb 2026 5:31 PM

विज्ञापन

हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन

भवानीपुर. धमदाहा थानाक्षेत्र अंतर्गत इटहरी पंचायत के पीरंकर गांव में मंगलवार की संध्या कीटनाशक दवा खाने से एक वर्षीय मासूम बच्ची की हालत गंभीर हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार पीरंकर वार्ड संख्या 5 निवासी चंदन मंडल की एक वर्षीय पुत्री आंगन में खेल रही थी. इसी दौरान आंगन में टाट में बांधकर रखी गई कीटनाशक दवा को बच्ची ने खोल लिया और अनजाने में उसका सेवन कर लिया. कुछ ही देर बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी और वह मूर्छित होने लगी. आंगन में कीटनाशक दवा बिखरी देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. आनन-फानन में परिजन बच्ची को इलाज के लिए भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि दवा का असर शरीर में फैल चुका है, जिससे बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. इधर घटना के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन