दीनानाथ भद्री के दर्शन से अभिभूत हूं : बीमा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 27 Jun 2025 5:34 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड के सोनमा पंचायत स्थित सोनमा गांव में बाबा दीनानाथ भद्री के मेला के अवसर पर आयोजित मेले में पूर्व विधायक बीमा भारती व जिला परिषद सदस्य रानी भारती ने शामिल होकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया. पूर्व विधायक बीमा भारती ने कहा कि मुझे सौभाग्य मिला कि भगवान दीनानाथ भद्री के दर्शन प्राप्त करने का. गांववासियों का स्नेह और उत्साह वाकई अद्भुत है. मैं अभिभूत हो गई. हमारी संस्कृति आस्था और सामाजिक एकता का सजीव उदाहरण है जो हम लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं. आज हम लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं. इस मौके पर वार्ड सदस्य वरुण कुमार, आशीष मंडल, बलजरी ऋषि देव, छतर ऋषि देव, जहांगीर आलम आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन