मारपीट में दंपती समेत चार घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2024 7:33 PM
घायल का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है
श्रीनगर. खोखा उत्तर पंचायत के बलुवाही राम टोला गांव में एक व्यक्ति की गुमटी में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के दंपती समेत चार लोग घायल हो गये. सभी घायल का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. खोखा उत्तर पंचायत के राम टोला बलुवाही गांव निवासी बीबी शहजादी खातून ने घटना को लेकर आठ लोगों के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन दिया है. घायल शहजादी खातून ने थाने में लिखित आवेदन में बताया कि गांव के ही कुछ लोग उनके दरवाजे पर बनी गुमटी में तोड़फोड़ करने लगे. विरोध करने पर शहजादी खातून, उसके पति पुत्र सहित आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया. फोटो. 29 पूर्णिया 24 परिचय – घायल महिला
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










