नशे में हंगामा कर रहे चार शराबी को पकड़ा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 25 Apr 2026 6:44 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया . आरोपितों की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के करीमनगर निवासी मो. इसाक, यादव टोला भवानीपुर निवासी छोटे लाल यादव, विजय कुमार ठाकुर एवं बड़ी भंडार निवासी राजू कुमार ऋषि के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने त्वरित कार्रवाई की. थाना में अप्राथमिक संख्या 52/ 26 दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है और इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन