परमान नदी का जलस्तर बढ़ने से गहराया बाढ़ का संकट, तटवर्ती गांवों के लोग सहमे

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jun 2024 6:54 PM

विज्ञापन

तटवर्ती गांवों के लोग सहमे

विज्ञापन

अमौर.नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार बारिश होने और वाटर डिस्चार्ज के कारण अमौर प्रखंड क्षेत्र के नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है जिससे बाढ़ का संकट गहरा गया है. इससे परमान नदी किनारे बसे गांव मैनापुर, आधांग गैरिया, बिजलिया, कदगमा, परसराई, किस्मत नगर, ढरिया, सिंघिया, पलसा एवं बेलगाछी गांव के लोग काफी सहमे हुए हैं. रामनगर से गेरिया के बीच बने बम्मा धार के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है. सोना मनी से बागढर जानेवाली सड़क कटाव की जद में है.कनकई नदी में जलस्तर से तराई क्षेत्र के चौका, पेठान टोली, सिमलिया बाबन डोभ, रंगरैैैया लाल टोली, हरिपुर, खारी मुर्गी टोला आदि गांव के लोगों को बाढ की चिंता सताने लगी है. अंचलाधिकारी सुधांशु मधुकर ने नदी किनारे बसे गांवों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि अभी परमान नदी का जलस्तर बढ़ा है. अभी वैसा स्थिति नहींं है. साथ ही उन्होंने नदी किनारे बसे लोगों को सलाह दी कि नदी में जलस्तर बढ़ गया है. नदी में स्नान करने से खतरा की संभावना बनी रहती है. इसलिए उन्होंने नदी में स्नान करनेे मना किया गया. फोटो. 29 पूर्णिया 25- परमान नदी का जलस्तर बढ़ा. 26- सड़क के ऊपर से बहने लगा पानी 27- स्कूल में घुस रहा बाढ का पानी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन