प्रभारी व एएनएम पर कार्रवाई के बाद डॉ विजय को अनुमंडलीय अस्पताल की कमान

Updated at : 15 Mar 2026 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभारी व एएनएम पर कार्रवाई के बाद डॉ विजय को अनुमंडलीय अस्पताल की कमान

अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी

विज्ञापन

प्रभात फालोअप बनमनखी. डॉ. विजय कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी का प्रभारी उपाधीक्षक बनाते हुए निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले वायरल वीडियो को सरकारी आचरण के प्रतिकूल मानते हुए डीएम के निर्देश पर बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिंस कुमार सुमन तथा एएनएम कंचन रानी को के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की गयी. जारी आदेश में कहा गया कि दोनों कर्मियों का आचरण सरकारी सेवा के निर्धारित मानदंडों के प्रतिकूल है. यह आचरण बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के नियमों का उल्लंघन माना गया है, जिसमें सभी सरकारी सेवकों के लिए शीलनिष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखना अनिवार्य बताया गया है.इस मामले में पहले दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया था. असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पूर्णिया के पत्रांक 904 दिनांक 13 मार्च 2026 के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा गया, जिसका जवाब 14 मार्च को प्राप्त हुआ, लेकिन उसे असंतोषजनक माना गया. इसके बाद प्रशासनिक हित को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी ने डॉ. प्रिंस कुमार सुमन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा कोठी में प्रतिनियुक्त कर दिया वहीं एएनएम कंचन रानी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैसा में प्रतिनियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन