Purnia Crime News. पूर्णिया में दिनदहाड़े फायरिंग, टेंट व्यवसायी को कंधे में लगी गोली, हालत गंभीर

Published by :BRAJESH NANDAN MAD
Published at :01 May 2026 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia Crime News. पूर्णिया में दिनदहाड़े फायरिंग, टेंट व्यवसायी को कंधे में लगी गोली, हालत गंभीर

पूर्णिया जिले के बीकोठी थाना क्षेत्र में एक टेंट व्यवसायी को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट Purnia Crime News : पूर्णिया जिले के बीकोठी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक टेंट व्यवसायी को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. घटना हरिराही गांव के रहने वाले विजय शर्मा के पुत्र गुड्डू शर्मा के साथ हुई, जो पेशे से टेंट व्यवसायी हैं. बताया जा रहा है कि वह एक शादी समारोह में टेंट का सामान लेकर मैजिक वाहन से बीकोठी की ओर जा रहे थे, तभी अचानक यह वारदात हो गई. जयनगरा मुसहरी मोड़ के पास हुई वारदात जानकारी के अनुसार, जैसे ही गुड्डू शर्मा जयनगरा मुसहरी मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. एक गोली सीधे उनके कंधे में लग गई, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े. घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है. गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए. स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया घटना के बाद पीछे से आ रहे एक टोटो चालक ने तुरंत मदद की और घायल गुड्डू शर्मा को आनन-फानन में जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस जांच में जुटी, अपराधियों की तलाश तेज सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी. इलाके में दहशत, सुरक्षा पर सवाल दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

विज्ञापन
BRAJESH NANDAN MAD

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन