अमौर के झोवारी पंचायत में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

फोटो - जागरूकता अभियान करते जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया के अमौर प्रखंड में एक सामाजिक एवं शैक्षणिक नशा मुक्ति अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था. जनप्रतिनिधियों ने नशे को समाज के लिए विनाशकारी बताते हुए युवाओं से शिक्षा और रोजगार पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की.

विज्ञापन

Purnia Anti-Drug Campaign: अमौर (पूर्णिया). अमौर प्रखंड अंतर्गत झोवारी पंचायत में सामाजिक एवं शैक्षणिक नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना था.

जनप्रतिनिधियों ने दिया नशा छोड़ने का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि शाकिर हुसैन ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाशकारी है. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बनाते हुए नशे की बुराई को जड़ से समाप्त करना होगा.

शिक्षा और सामाजिक विकास पर दिया जोर

सरपंच प्रतिनिधि मो. इरशाद आलम ने कहा कि शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्ति आवश्यक है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गलत संगति से दूर रहकर अपनी ऊर्जा पढ़ाई, रोजगार और सामाजिक विकास के कार्यों में लगाएं.

युवा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत

जिला परिषद क्षेत्र संख्या-28 के समाजसेवी मनौव्वर आलम ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब युवा स्वस्थ, जागरूक और शिक्षित हों. उन्होंने कहा कि यदि युवा नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लें तो सामाजिक परिवर्तन निश्चित है.

नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

Purnia Anti-Drug Campaign: कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर युवा संगठन के प्रतिनिधि आदिल ज़फर, लियाकत अली, सफर, राही, नेहालउद्दीन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और ग्रामीण मौजूद रहे.


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन