परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने दिया इस्तीफा, टीएमबीयू भागलपुर लौटने की जताई इच्छा

Updated:
विज्ञापन

फोटो- प्रो.अमरकांत सिंह  | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानिए क्या है उनके इस्तीफे की मुख्य वजह और आगे की योजना।

विज्ञापन

Purnea University News: पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है. इसी वर्ष जनवरी में परीक्षा नियंत्रक के रूप में योगदान देने वाले प्रो. सिंह का कार्यकाल अपेक्षाकृत छोटा रहा, लेकिन इस दौरान उन्होंने कई परीक्षाओं और उनके परिणामों का समय पर संचालन सुनिश्चित कराया.

टीएमबीयू लौटने की जताई इच्छा

प्रो. अमरकांत सिंह ने बताया कि तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) से उनका विशेष लगाव है. इसके अलावा कुछ घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने पूर्णिया विश्वविद्यालय में अपनी जिम्मेदारियां समाप्त करने का निर्णय लिया है.

विरमित होने तक निभाएंगे जिम्मेदारी

उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन को त्यागपत्र सौंप दिया गया है. हालांकि, जब तक उन्हें औपचारिक रूप से विरमित नहीं किया जाता, तब तक वे परीक्षा नियंत्रक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे.

कार्यकाल में समय पर हुईं परीक्षाएं

प्रो. अमरकांत सिंह के कार्यकाल में विश्वविद्यालय की कई परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित हुईं और उनके परिणाम भी समयबद्ध तरीके से प्रकाशित किए गये. इससे विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली को गति मिली.

टीएमबीयू में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Purnea University News: विश्वविद्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार प्रो. अमरकांत सिंह टीएमबीयू में अपने संकाय के वरिष्ठ प्राध्यापकों में शामिल हैं. ऐसे में उनके लौटने के बाद उन्हें संकायाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है. वहीं उच्च शिक्षा जगत में कुलपति और प्रति कुलपति के संभावित नियुक्ति दौर को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं.


विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन