प्लांट के गोदाम में चावल की बोरियों से दबकर मजदूर की मौत
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 30 Apr 2026 7:01 PM
पूर्णिया/केनगर
पूर्णिया/केनगर. पूर्णिया जिले के केनगर थानाक्षेत्र के परोरा स्थित एक प्लांट में गोदाम में काम कर रहे एक मजदूर की चावल की भारी बोरियों के नीचे दबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती हरिटोल निवासी 30 वर्षीय बुद्धो मुनि के रूप में हुई है. बताया गया कि वह सुबह की शिफ्ट में गोदाम के अंदर चावल की बोरियां उतार रहा था. इसी दौरान अचानक बोरियों का संतुलन बिगड़ गया और बड़ी संख्या में बोरियां उस पर गिर पड़ीं, जिससे वह गंभीर रूप से दब गए. वहां मौजूद कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर उसे बाहर निकाला और गंभीर हालत में पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया. जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच जा सकी. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पत्नी सदमे में बार-बार बेहोश हो रही है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










