14 सूत्री मांगों को ले आशा कार्यकर्ताओं का धरना, 11 मई से हड़ताल की चेतावनी

Published by :Abhishek Bhaskar
Published at :30 Apr 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
14 सूत्री मांगों को ले आशा कार्यकर्ताओं का धरना, 11 मई से हड़ताल की चेतावनी

11 मई से हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन

बनमनखी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनमनखी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों ने बकाया प्रोत्साहन एवं पारितोषिक राशि के भुगतान नहीं होने के विरोध में अनुमंडल अस्पताल परिसर में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. धरना के दौरान आशा संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो 11 मई से कार्य बहिष्कार करते हुए सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष धरना दिया जाएगा तथा उसी दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने पर विचार किया जाएगा.इस मौके पर बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ की ओर से प्रखंड मंत्री सह संयोजक डोली देवी ने अनुमंडल चिकित्सक पदाधिकारी प्रभारी को 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा.प्रमुख मांगों में छह माह से लंबित प्रोत्साहन राशि का एकमुश्त भुगतान, श्रम कानूनों के दायरे में लाना, मासिक वेतन 26 हजार रुपये लागू करना, सामाजिक सुरक्षा पीएफ, ईएसआई, पेंशन की व्यवस्था, सेवानिवृत्ति लाभ, मानदेय वृद्धि एवं भुगतान सुनिश्चित करना शामिल है. कार्यकर्ताओं ने पीआईडी के नाम पर कथित घूसखोरी पर रोक लगाने, चुनाव ड्यूटी का बकाया भुगतान, वेलनेस सेंटर की राशि का समान वितरण, मातृत्व अवकाश सहित अन्य सुविधाएं देने की भी मांग उठायी. धरना में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार मांगों के बावजूद भुगतान नहीं होने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है. धरना में माला देवी, विभा देवी, पिंकी देवी, कुंदन देवी, बैनाजीर, गुंजन देवी, सुलेखा देवी, मधुमाल देवी, रंजन भारती, मेफुन खातुन, रिंकु कुमारी, मंजू देवी समेत कई आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन