सौरभ की हत्या के दोषियों की शीघ्र हो गिरफ्तारी, मिले कड़ी सजा: सांसद

Published by :AKHILESH CHANDRA
Published at :30 Apr 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
सौरभ की हत्या के दोषियों की शीघ्र हो गिरफ्तारी, मिले कड़ी सजा: सांसद

मिले कड़ी सजा: सांसद

विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड पर पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, कहा- गंभीर चिंता का विषय

भागलपुर में हाल ही में हुई सरकारी अधिकारी की हत्या पर उठाए गंभीर सवाल

पूर्णिया.सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रूपौली के बिरौली बाजार में 22 वर्षीय सौरभ जायसवाल की हत्या को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि एक होनहार युवा की इस तरह हत्या होना पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. एसपी से फोन पर बातचीत कर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए. उन्होंने प्रशासन को अगाह किया कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. न्याय सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव दिल्ली से पूर्णिया आने के बाद सीधे बिरौली बाजार पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. सांसद पप्पू यादव ने इस घटना को बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था का उदाहरण बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनी है. उन्होंने कहा कि हत्या बिहार की पहचान बनती जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण का भी आरोप लगाया. सांसद श्री यादव ने भागलपुर में हाल ही में हुए सरकारी अधिकारी की हत्या का भी जिक्र करते हुए कहा कि जब एक अधिकारी तक सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि केवल एनकाउंटर कर देना समाधान नहीं है, बल्कि जरूरी है कि ऐसी घटनाएं होने से पहले ही रोकी जाएं. जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनके दर्द का कोई मोल नहीं हो सकता और उन्हें न्याय दिलाना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम, सांसद प्रतिनिधि बबलू भगत, आफताब आलम उर्फ पप्पू, दिलीप मंडल, हरीष चौधरी, सुडु यादव, जेपी साह, पूर्व जिला पार्षद मस्तराज जायसवाल, संतोष जायसवाल, पूर्व प्रमुख बिहारी यादव, छोटू यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन