यूजी नामांकन प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 10 Jun 2025 5:30 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. छात्र राजद के जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल के नेतृत्व में डीन छात्र कल्याण प्रो. मरगूब आलम को ज्ञापन सौंपा गया.इसमें स्नातक सत्र 2025–29 के लिए नामांकन प्रक्रिया अविलंब शुरू करने की मांग की . इसमें बताया गया कि बिहार के अन्य विश्वविद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया पहले ही प्रारंभ हो चुकी है. गौरतलब है कि यूजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-26 में तीन दर्जन से अधिक कॉलेजों में 50 हजार से ज्यादा सीटों पर नामांकन होंगे. अगर आठ नये महाविद्यालयों को अस्थायी संबंधन की स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी तो कॉलेजों और सीटों में इजाफा हो जायेगा. फिलहाल, इन आठ कॉलेजों के लिए सिंडिकेट का अनुमोदन प्राप्त कर पूर्णिया विवि आगे की प्रक्रिया में जुटा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










