312 ग्राम स्मैक व 1.30 लाख नकदी के साथ दालकोला का तस्कर गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Sep 2025 7:32 PM

विज्ञापन

बीते रविवार की शाम केनगर थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को 312 ग्राम स्मैक, एक कीपेड मोबाइल व 1 लाख 30 हजार 400 रुपये के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

केनगर. बीते रविवार की शाम केनगर थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को 312 ग्राम स्मैक, एक कीपेड मोबाइल व 1 लाख 30 हजार 400 रुपये के साथ गिरफ्तार किया. उक्त मामले को लेकर सोमवार को प्रेसवार्ता में एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि 21 सितंबर 2025 की शाम साढ़े छह बजे तकनीकी सेल पूर्णिया द्बारा थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्मैक की बड़ी खेप लेकर पूर्णिया से बनिया पट्टी की ओर जाने वाला है और बनिया पट्टी में ही कहीं बेचने वाला है. त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी दल को बनिया पट्टी चौक के समीप रामोतर चौक पर भेजा गया. कुछ देर बाद एक व्यक्ति हाथ में झोला लिए हुए पुलिस की गतिविधि को देखकर धान की खेत तरफ भागने लगा. जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर दिनाजपुर जिला अंतर्गत दालकोला थाना क्षेत्र के दालकोला गाव निवासी 35 वर्षीय शंभु चौहान के रूप में हुई. उसके पास झोले से 312 ग्राम स्मैक जब्त कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन