थर्मोकोल की नाव पलटने से मरिया धार में बालक डूबा, तलाश जारी

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Sep 2025 7:48 PM

विज्ञापन

तलाश जारी

विज्ञापन

बैसा. नंदनिया पंचायत के झौवामनी गांव में रविवार की दोपहर असलम का सात वर्षीय पुत्र अबुजर कनकई नदी के मरिया धार में डूब गया. स्थानीय आपदा मित्र सनफराज जियादी ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे अबुजर अपने चाचा के साथ थर्माकोल से बने नाव में घास लेने गया था. इसी दौरान नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और अबुजर गहरे पानी में गिर गया. घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और आपदा मित्र तुरंत मौके पर पहुंचे और नदी में खोजबीन शुरू की. बावजूद इसके बालक का कोई सुराग नहीं मिला. प्रशासन की टीम भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन रात के कारण एसडीआरएफ की टीम सहायता के लिए नहीं पहुच सकी.अबुजर के परिजन और गांववासी गहरे सदमे में हैं. खबर लिखे जाने तक अबुजर का कोई पता नहीं चल पाया है. अबुजर चार भाइयों में मझला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन