जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 24 Feb 2026 5:55 PM

विज्ञापन

जानकीनगर

विज्ञापन

जानकीनगर. पिछले 5 फरवरी को मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर ज्योतिष प्रकाश मिश्रा ने स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण किया था. इसके बाद रेलवे ने कई मांगों पर अमल किया है. मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर ज्योतिष प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जानकीनगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर सीसीटीवी कैमरा लगाने और यात्री प्रतीक्षालय का कार्य पूरा करने निर्देश दिया गया है. शेड में समुचित बैठने की व्यवस्था करने और सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार कर पार्किंग निर्माण करने का निर्देश दिया है. सीनियर डीईएन काडिनेशन समस्तीपुर संजय कुमार को बुकिंग काउंटर से गेट संख्या -52 एवं बुकिंग काउंटर से पोस्ट आफिस चोपड़ा रामनगर तक सड़क निर्माण कार्य की एनओसी की मंजूरी देने कहा गया है. वहीं सरसी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर यात्रियों को बैठने की समुचित -व्यवस्था, लाइटिंग एवं पुराने भवन में यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय निर्माण करने की भी योजना है.बतातें चलें कि पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जानकीनगर में यात्री सुविधाएं बहाल कराने के लिए मंडल प्रबंधक समस्तीपुर ज्योतिष प्रकाश मिश्रा से विशेष आग्रह किया था.नगर पंचायत जानकीनगर के उपमुख्य पार्षद सुनील रजक एवं पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश राय ने पिछले 5 फरवरी को डीआरएम को मांग पत्र सौंपा था.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन