पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया
Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 26 Dec 2025 5:56 PM
रूपौली
रूपौली. पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल रुपौली के डोभा मिलिक पंचायत के लखनौर गांव में मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया. मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के ओजस्वी व्यक्तित्व, सुशासन की अवधारणा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली राजनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वाजपेयी जी का जीवन और विचार आज भी जनसेवा और नीति-निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं. इस अवसर पर मंडल महामंत्री मनोज कुमार, रंजीत कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू राय, उपाध्यक्ष ललन कुमार झा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कस्तूरी राम, पंचायत अध्यक्ष सुधीर साह, बूथ अध्यक्ष शिवनंदन भगत, मनोज झा, विनोद राम, बिंदेश्वरी जायसवाल, पिंटू पासवान, नरेश मिस्त्री, अखिलेश शर्मा, महेश्वर ठाकुर, शिरोमणि देवी, काजल देवी, ललिता देवी, महेंद्र ऋषिदेव, विकास भगत, खगेश मंडल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










