मटिया चौक पर रेलिंग से टकरायी बाइक, चालक भर्ती
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 27 Jun 2025 7:01 PM
पूर्णिया पूर्व.
पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के पूर्णिया- कटिहार मुख्य मार्ग के मटिया चौक के समीप एक तेज रफ्तार बाइक चालक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. बाइक रेलिंग से टकरा गई जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल बाइक चालक युवक को इलाज के लिये जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया जहां युवक का इलाज जारी है .घायल युवक की पहचान प्रिंस कुमार पिता अभय कुमार पांडे, शंभुगंज थाना बांका जिला निवासी के रूप में हुई है. पिछले 7 वर्ष से पॉलिटेक्निक चौक सुभाषनगर मोहल्ले में रह रहे हैं.पूर्णिया बस स्टैंड में समीर बस में मैनेजर का काम करते हैं. इधर घटना की जानकारी मिलते ही एनएचएआई के पेट्रोलिंग कर्मचारी ललन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस से घायल युवक को अस्पताल भिजवाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










