Bihar News: चाय बनाते वक्त धमाका! एक ही परिवार के पांच झुलसे, तीन की मौत

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में चाय बनाते वक्त हुए सिलेंडर ब्लास्ट में दो बच्चे समेत एक महिला की मौत हो गई. मामला जिले के अमौर थाना क्षेत्र के सहानगांव की है. घटना के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है, जबकि गांव में सन्नाटा पसरा है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. इनमें से 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामला जिले के अमौर थाना क्षेत्र के सहानगांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, घर में चाय बनाते वक्त गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इस घटना में एक ही परिवार के पांच बुरी तरह झुलस गए.

महिला समेत दो बच्चों की मौत

घटना के तुरंत बाद झुलसे लोगों को ग्रामीणों की मदद से जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान दो बच्चों समेत एक महिला की मौत हो गई. सिलेंडर ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने आनन-फानन में दो घायलों को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. दोनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.

मृतकों में महिला का भतीजा भी शामिल

घटना के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची हुई है, जबकि गांव में सन्नाटा पसरा है. मृतक में मां और बेटे के अलावा उनका भतीजा शामिल है. मृतकों की पहचान फेफनी (40), इस्तखार (14) और मो सराफत (5) के रूप में हुई है. वहीं, घायलों में मो. अरमान (8) और मो. मंजूर (23) शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही अमौर थाने की पुलिस और सीओ सुधांशु मधुकर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. सीईओ सुधांशु मधुकर ने बताया कि, “स्थल निरीक्षण किया गया है. पीड़ित परिवार की ओर से अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है.”

विधायक का फूटा गुस्सा

वहीं, एआईएमआईएम चीफ और विधायक अख्तरुल ईमान ने घटना पर दुःख जताया. साथ ही उन्होंने गैस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है. विधायक का कहना है कि, ग्रामीण लोग कम पढ़े लिखे होते हैं. उन्हें सही से गैस ऑन-ऑफ करना तक नहीं आता है. ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को एक बारे में शिक्षित करना जरूरी है. साथ ही उन्होने मृतकों के परिजनों को आपदा नियमावली के तहत 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की.

(रानी ठाकुर की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar News: एक किन्नर के 3 आशिक, प्रेम कहानी में हुआ वो वाला कांड, जानकर होश उड़ जायेंगे !https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/sitamarhi/a-transgender-has-3-lovers-you-will-be-shocked-to-know-the-incident-that-happened-in-the-love-story

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन