जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

Updated at : 12 Mar 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

श्रीनगर

विज्ञापन

श्रीनगर. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डाक्टर बी राजेंद्र ने गुरुवार को श्रीनगर प्रखंड के खुट्टी धुनेली पंचायत के कोऑपरेटिव बाजार स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट श्रीनगर का औचक निरीक्षण किया .उनके साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार प्रकाश भी मुख्य रूप से मौजूद थे. इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने संस्थान में चल रही आवासीय ट्रेनिंग को बारीकी से देखा. वहां पर मौजूद कई शिक्षकों तथा व्याख्याता से उन्होंने बातचीत की. निरीक्षण के दौरान एसीएस ने डीईआइएलईडी के क्लास का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया.उन्होंने प्राचार्य मंजर आलम से कई मुद्दों पर बातचीत की .संस्थान से सबंधित कई अन्य जानकारी हासिल की और कई दिशानिर्देश भी दिए. प्राचार्य ने अपर मख्य सचिव से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट केंद्र श्रीनगर के परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की जरूरत बतायी. एसीएस के निरीक्षण के दौरान संस्थान के प्राचार्य मंजर आलम के अलावा सभी व्याख्याता मौजूद रहे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन