Bettiah: नेपाली बहुओं के लिए नागरिकता शिविर, 35 महिलाओं ने किया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
Lauria Nepal brides citizenship camp women applying documents verification

नागरिकता शिविर में आवेदन करती महिलाएं

नेपाल से ब्याही बहुओं को अब भारत की नागरिकता मिल सकती है. लौरिया में लगे शिविर में 35 महिलाओं ने आवेदन दिया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: लौरिया प्रखंड क्षेत्र में नेपाल की युवतियों से विवाह कर भारत में रह रही महिलाओं को नागरिकता देने के लिए प्रशासन ने तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया. गुरुवार को अंतिम दिन सिसवनिया प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में 35 महिलाओं ने आवेदन किया.

इस अभियान के तहत पहले दिन प्रखंड कार्यालय में आवेदन लिए गए. दूसरे दिन बसंतपुर पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय छरदवाली में शिविर लगाया गया. तीसरे और अंतिम दिन सिसवनिया में आवेदन प्रक्रिया पूरी की गई.

तीन स्थानों पर आयोजित हुआ शिविर

बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि जिन परिवारों की बहुएं नेपाल से विवाह कर 10 वर्षों से अधिक समय से भारत में रह रही हैं, उनके लिए नागरिकता प्रक्रिया शुरू की गई है. सभी आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है और दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी.

दस्तावेज जांच और भौतिक सत्यापन के बाद मिलेगी नागरिकता

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य इन महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है. जांच के बाद भौतिक सत्यापन किया जाएगा और पात्र पाए जाने पर नागरिकता प्रदान की जाएगी.

शिविर में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विकास कुमार और डाटा एंट्री ऑपरेटर उज्जवल कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन