इग्नू बीएड जनवरी 2026 की मेरिट सूची जारी, 20 और 21 जुलाई को होगी काउंसलिंग
सांकेतिक तस्वीर
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने बीएड जनवरी 2026 सत्र के लिए दरभंगा क्षेत्रीय केंद्र की मेरिट सूची और कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं. कुल 165 सीटों के लिए काउंसलिंग 20 और 21 जुलाई को होगी.
Bettiah News: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली ने बीएड जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा की अंतिम मेरिट सूची और श्रेणीवार कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं. यह मेरिट सूची क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा और क्षेत्रीय केंद्र सहरसा के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों के लिए लागू होगी.
आपके शहर में
IGNOU BEd Admission 2026: 165 सीटों के लिए जारी हुआ कटऑफ
जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 165 सीटों के लिए श्रेणीवार कटऑफ निर्धारित किया गया है. इनमें 150 नियमित और 15 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की सीटें शामिल हैं. अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 78 अंक, ईडब्ल्यूएस का 74 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) का 75 अंक, अनुसूचित जाति का 64 अंक तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग का 45 अंक निर्धारित किया गया है.
20 और 21 जुलाई को होगी काउंसलिंग
इग्नू की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा में आयोजित होगी. अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 20 जुलाई 2026 को होगी, जबकि ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 21 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी.
मूल प्रमाणपत्र के साथ उपस्थित होने का निर्देश
विश्वविद्यालय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने सभी मूल शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ काउंसलिंग में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. समय पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: व्यवहार न्यायालय में आज विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा त्वरित निपटारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए