बेतिया: नवलपुर में दो बंदरों का आतंक, 20 से अधिक लोगों को काटकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

बंदर की प्रतीकात्मक तस्वीर

बेतिया के नवलपुर में दो बंदरों के आतंक से ग्रामीण खौफ में हैं. इन बंदरों ने 20 से ज़्यादा लोगों को काट कर घायल कर दिया है, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. ग्रामीण वन विभाग से जल्द से जल्द इन बंदरों को पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं.

विज्ञापन

बेतिया: नवलपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत राज नवलपुर के वार्ड नंबर 2 और 3 में दो बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों के अनुसार, गांव में आए दोनों बंदरों ने अब तक 20 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों को काटकर घायल कर दिया है. लगातार हो रही घटनाओं के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बंदर अचानक लोगों पर हमला कर देते हैं. इनके डर से बच्चे और बुजुर्ग अकेले घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार, प्रभु साह, मंजय साह, विनोद साह, सुगांधी कुमारी, गुड्डी देवी, मुन्ना यादव, भूटकुन यादव, कृष्णा साह, कैलाश साह और दुखन यादव समेत 20 से अधिक लोग बंदरों के हमले में घायल हुए हैं.

बंदरों के हमले से बच्चे और बुजुर्ग भी परेशान

ग्रामीणों के मुताबिक, बंदरों के अचानक हमले के कारण गांव में डर का माहौल बना हुआ है. कई घायलों का इलाज कराया गया है. इनमें दुखन यादव की स्थिति गंभीर बतायी गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के डर से बच्चे और बुजुर्गों का अकेले घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.

लगातार हो रही घटनाओं के बाद ग्रामीण बंदरों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

वन विभाग से दोनों बंदरों को पकड़ने की मांग

बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने नवलपुर थाना में आवेदन देकर वन विभाग की मदद से दोनों बंदरों को पकड़वाने की मांग की है.

मुखिया पति संतोष राम ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस से वन विभाग को सूचना देकर जल्द कार्रवाई कराने का आग्रह किया गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द दोनों बंदरों को पकड़कर आबादी वाले क्षेत्र से हटाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें

मोतिहारी: संसद खेल महोत्सव शुरू, 8 अक्टूबर तक कई खेलों में होंगी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन