Bettiah News: व्यवहार न्यायालय में आज विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा त्वरित निपटारा
सांकेतिक तस्वीर
व्यवहार न्यायालय परिसर में आज एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट) से जुड़े लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करना है. लोक अदालत से पक्षकारों का समय, धन और ऊर्जा बचेगा.
Bettiah News: व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. सुबह 10:00 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पश्चिम चंपारण विशेष लोक अदालत का उद्घाटन करेंगे. इस आयोजन का उद्देश्य चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट) से जुड़े लंबित मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निपटारा करना है.
आपके शहर में
चेक बाउंस मामलों की होगी सुनवाई
विशेष लोक अदालत में मुख्य रूप से नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत लंबित चेक बाउंस मामलों की सुनवाई होगी. दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का अंतिम निष्पादन कराया जाएगा. इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, बैंक प्रतिनिधि, वादकारी और संबंधित पक्ष उपस्थित रहेंगे.
समझौते से मिलेगा त्वरित समाधान
लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटारे से पक्षकारों का समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी. साथ ही लंबे समय से चल रहे न्यायिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो सकेगा. न्यायालय का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर कराया जाए.
पक्षकारों से उपस्थित होने की अपील
न्यायालय प्रशासन ने अपील की है कि जिन व्यक्तियों के चेक बाउंस से जुड़े मामले लंबित हैं, वे स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से विशेष लोक अदालत में उपस्थित होकर समझौते के आधार पर अपने मामलों का सम्मानजनक निष्पादन कराएं. लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा, जिससे भविष्य के विवाद की संभावना भी कम रहेगी.
यह भी पढ़ें: 10.80 लाख की जमीन ठगी का खुलासा, झारखंड से अंतरराज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए