'प्रणाम करने पर पीटा'... शिक्षक पर गंभीर आरोप, स्कूल में ताला लगाकर ग्रामीणों का हंगामा

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते बच्चे | Prabhat Khabar Network

बैरिया स्थित एक स्कूल में शिक्षक पर कक्षा छह के छात्र की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है. इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. उन्होंने स्कूल के गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिरिसिया मठिया में एक शिक्षक पर कक्षा छह के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. घटना के बाद परिजनों, ग्रामीणों और छात्रों में आक्रोश फैल गया. बुधवार सुबह लोगों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर विरोध-प्रदर्शन किया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्र की पिटाई का आरोप, अस्पताल में कराया गया इलाज

परिजनों का आरोप है कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विद्यालय के एक शिक्षक ने कक्षा छह के छात्र की कथित तौर पर सिर्फ इस बात पर पिटाई कर दी कि उसने उन्हें प्रणाम किया. मारपीट में छात्र घायल हो गया. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए बैरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया.

ग्रामीणों ने स्कूल में लगाया ताला

घटना से नाराज अभिभावकों और ग्रामीणों ने बुधवार को स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) मौके पर पहुंचकर मामले की जांच नहीं करेंगे और संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

खबर को वीडियो में भी देखिए...

छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय परिसर में नियमों के विरुद्ध बिरयानी, मटन और मछली पकाई जाती है. छात्रों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

आश्वासन के बाद खुला स्कूल का ताला

करीब एक घंटे तक चले विरोध-प्रदर्शन के दौरान कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. बाद में पंचायत प्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और विद्यालय का ताला खोल दिया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन