बिहार पॉलिटिक्स: बेतिया में कांग्रेस का संगठन विस्तार, बूथ और मंडल स्तर पर नए सिरे से बनेगी कमेटी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस नेता अमित गिरी व अन्य | Prabhat Khabar Network

नौतन में कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान बैठक में पंचायत स्तर पर मंडल और बूथ कमेटियां गठित करने का फैसला लिया गया. सितंबर में प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है. पार्टी नेताओं ने जनता के मुद्दों और रोजगार को लेकर संघर्ष तेज करने की बात कही.

विज्ञापन

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: पश्चिमी चंपारण के नौतन में कांग्रेस ने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने पंचायत स्तर पर मंडल और बूथ कमेटियों के गठन का फैसला लिया है. गुरुवार को नौतन कांग्रेस आश्रम में प्रखंड स्तरीय संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई, जिसमें सितंबर महीने के भीतर बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने का लक्ष्य तय किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हर बूथ पर 15 से 20 सदस्यों की कमेटी

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोउद्दीन मंसूरी ने की. पार्टी के जिला प्रभारी दिन बंधू क्रांतिकारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत के बूथ पर 15 से 20 सदस्यों की कमेटी गठित की जानी है. इसी आधार पर मंडल और बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में सितंबर महीने में पूरी कर ली जानी है. संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर पार्टी की ओर से विशेष जोर दिया जा रहा है.

गांव-गांव संगठन मजबूत करने पर जोर

विधानसभा प्रत्याशी सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार गिरी ने कहा कि नौतन विधानसभा क्षेत्र को मॉडल बनाने के लिए गांव-गांव में संगठन खड़ा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनता के ज्वलंत मुद्दों को चिन्हित कर प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक संघर्ष तेज किया जाएगा.

अमित कुमार गिरी ने कार्यकर्ताओं से संगठन के पुनर्निर्माण के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के एकजुट होने से ही पार्टी को मजबूत संगठन के रूप में खड़ा किया जा सकेगा.

रोजगार के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी

बैठक में गरीबों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और रोजगार उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. पार्टी नेताओं ने कहा कि आम लोगों से जुड़े मुद्दों को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए आंदोलन किया जाएगा.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन का विस्तार केवल कमेटियां बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्थानीय समस्याओं को लेकर जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा.

दो अक्टूबर को दलित बस्ती में गांधी जयंती

पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी और जिला अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने संगठन निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी दो अक्टूबर को दलित बस्ती में गांधी जयंती मनाने पर जोर दिया.

बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारियां निभाने की बात कही गई. इस दौरान नारद पाड़े, शिवरत यादव, राजेन्द्र राम, नूरददीन मियां, नीरज श्रीवास्तव, राजन दत्त दूवेदी, अशोक तिवारी, रामाधार राम, योगेन्द्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढे़ं:

23 साल में बने असिस्टेंट प्रोफेसर, अब डॉ. प्रशांत को मिलेगा हिमाचल प्रदेश राज्य शिक्षक सम्मान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन