पंडई नदी में तीन दिन बाद मिला इंटर छात्र सुल्तान का शव, दोस्तों के साथ गया था नहाने

Updated:
विज्ञापन

पंडई नदी में तीन दिन बाद मिला इंटर छात्र सुल्तान का शव, दोस्तों के साथ गया था नहाने

बिहार के बेतिया में पंडई नदी में तीन दिन पहले नहाने के दौरान डूबे 19 वर्षीय छात्र सुल्तान साई का शव आज सुबह मिला. एनडीआरएफ की टीम तीन दिनों से छात्र की तलाश कर रही थी.

विज्ञापन

Bettiah Crime: साठी थाना क्षेत्र के पंडई पुल से करीब 50 मीटर दूर पंडई नदी में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया. सोशल मीडिया पर पहचान के लिए सूचना साझा किए जाने के बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के सोफा गांव निवासी 19 वर्षीय सुल्तान साई के रूप में की.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन दिन पहले नदी में नहाने के दौरान हुआ था हादसा

परिजनों ने बताया कि सुल्तान साई इंटर का छात्र था. 16 जुलाई को वह गांव के पांच अन्य युवकों के साथ पंडई नदी में नहाने गया था. इस दौरान सभी युवक सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन सुल्तान बीच धारा में फंसकर डूब गया. घटना के बाद उसकी तलाश शुरू की गई थी.

एनडीआरएफ तीन दिनों से चला रही थी सर्च अभियान

सुल्तान के नदी में डूबने की सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम लगातार तीन दिनों से उसकी तलाश कर रही थी. शनिवार सुबह पंडई पुल के पास नदी में शव तैरता दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाहर निकाला.

आधार कार्ड और मोबाइल फोटो से हुई पहचान

पहचान के लिए पुलिस ने शव की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की. इसके बाद मृतक के पिता मोजम्मिल साई और मां समशा खातून मौके पर पहुंचे. उन्होंने आधार कार्ड और मोबाइल में मौजूद फोटो के आधार पर शव की पहचान अपने बेटे सुल्तान साई के रूप में की.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

मृतक की मां समशा खातून ने बताया कि सुल्तान चार भाइयों में सबसे छोटा था और इंटर की पढ़ाई कर रहा था. बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है. साठी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन